ट्रांसफार्मर बाॅक्स में उठतीं आग की लपटें।
- फोटो : ट्रांसफार्मर बाॅक्स में उठतीं आग की लपटें।
दिबियापुर। वैसुंधरा में रखे एक ट्रांसफार्मर के बाॅक्स में सोमवार को अचानक आग लग गई। लपटें देख ग्रामीणों व राहगीरों में हड़कंप मच गया।
ऐसे में पावर हाउस को सूचना देकर तुरंत बिजली लाइन बंद कराई गई। इसके बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इससे इलाके में बिजली गुल हो गई।
भाग्यनगर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत वैसुंधरा में 100 किलोवाट के ट्रांसफार्मर के बाॅक्स में आग लग गई। लपटें देख ग्रामीण और राहगीर सहम गए। लोगों ने विद्युत लाइन कटवाकर आग बुझाई।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही से आए दिन बॉक्स व ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। अवर अभियंता अरुण वर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर के नीचे लगा बॉक्स जल गया था। सूचना मिलने के बाद उसे ठीक करा दिया गया है।