फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रांसफार्मर बॉक्स में आग लगने से बिजली गुल

Tue, 03 Jun 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर बाॅक्स में उठतीं आग की लपटें। - फोटो : ट्रांसफार्मर बाॅक्स में उठतीं आग की लपटें।
विज्ञापन
दिबियापुर। वैसुंधरा में रखे एक ट्रांसफार्मर के बाॅक्स में सोमवार को अचानक आग लग गई। लपटें देख ग्रामीणों व राहगीरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

ऐसे में पावर हाउस को सूचना देकर तुरंत बिजली लाइन बंद कराई गई। इसके बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इससे इलाके में बिजली गुल हो गई।
भाग्यनगर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत वैसुंधरा में 100 किलोवाट के ट्रांसफार्मर के बाॅक्स में आग लग गई। लपटें देख ग्रामीण और राहगीर सहम गए। लोगों ने विद्युत लाइन कटवाकर आग बुझाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही से आए दिन बॉक्स व ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। अवर अभियंता अरुण वर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर के नीचे लगा बॉक्स जल गया था। सूचना मिलने के बाद उसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें