फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली अधिकारियों को बंधक बनाया

Wed, 01 Feb 2017 10:34 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
ग्रामीणों से बात करते बिजली अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकास व विद्युतीकरण की मांग को लेकर बुधवार को  ग्रामीणों के आक्रोश पर प्रशासन सकते में आ गया। गांव के लोगों ने विद्युत विभाग के एसडीओ व इंजीनियरों को बंधक बना लिया। चुनाव से पूर्व विद्युतीकरण कराने के आश्वासन के बाद इन्हें मुक्त किया।
विज्ञापन


बुधवार को विद्युत उपकेंद्र अजीतमल के एसडीओ नीरज गर्ग निर्माणदायी संस्था नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी, एनसीसी टीम के इंजीनियर रविशंकर व गिरीश जोशी के साथ उम्मेदपुर पहुंचे। यह ग्रामीणों से समस्या के बारे में जानकारी करने लगे। इस पर ग्रामीणों ने इन्हें बंधक बना लिया। अधिकारियों ने फ रवरी माह के अंत तक विद्युत पोल लगानेे की बात कही। यह सुनते ही ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। इन्होंने कहा कि अधिकारी सिर्फ  आश्वासन दे जाते हैं।

चुनाव उन्नीस फ रवरी को है। गांव में विद्युत पोल पहले ही आ चुके हैं। इन्हें लगाकर तार खिंचने हैं। यह काम चुनाव से पहले हो सकता है। अधिकारियों ने 15 फ रवरी तक विद्युतीकरण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों को वहां से जाने दिया। इस संबंध में एसडीओ नीरज गर्ग ने बताया कि केंद्र सरकार की दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत इस ग्राम पंचायत में विद्युतीकरण प्रस्तावित है। इस्टीमेट पास हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें