फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी औरैया में फिर से शुरू होगा बिजली उत्पादन

Wed, 21 Mar 2018 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
एनटीपीसी में प्रेसवार्ता करते एनटीपीसी महाप्रबंधक विपन कुमार एवं अन्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
दिबियापुर। डेढ़ माह से बंद चल रहे एनटीपीसी संयंत्र में मांग बढ़ने पर फिर से बिजली का उत्पादन शुरू होगा। संयंत्र पूरी तरह से तैयार हैं। मांग आने पर चार घंटे के अंदर इसे च ालू किया जा सकता है। एनटीपीसी औरैया में प्रस्तावित 22 मेगावाट सोलर बिजली उत्पादन संयंत्र के लिए अगले कुछ दिनों में टेंडर होने हैं। टेंडर एलॉट होने के 9 महीने के अंदर सोलर प्लांट शुरू हो जाएगा। यह दावा बुधवार को एनटीपीसी के महाप्रबंधक विपन कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन


महाप्रबंधक ने बताया कि मांग की कमी के कारण 2 फरवरी से 16 मार्च के बीच 664 मेगावाट क्षमता वाले एनटीपीसी औरैया की सभी इकाइयां बंद रहीं। इसके बाद शटडाउन में मशीनों की मरम्मत का काम चल रहा है। गर्मी बढ़ने पर मांग आएगी तो इसे चालू किया जाएगा। औरैया संयंत्र में गैस एवं नेफ्था से बिजली उत्पादन होता है। कोयला उत्पादित बिजली से गैस एवं नेफ्था से उत्पादित बिजली की लागत अधिक होती है। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाली डिमांड पहले कोयला उत्पादित बिजली से पूरी होती है। इसके चलते औरैया एनटीपीसी में बिजली की मांग कम हो जाती है।  

500 लीटर प्रतिघंटे शुद्ध पानी की क्षमता वाले वाटर एटीएम लगेंगे
महाप्रबंधक विपन कुमार ने बताया कि सींगनपुर एवं जमुहां गांवों में निवासियों के शुद्ध पेयजल के लिए 500 लीटर प्रतिघंटे शुद्ध पानी की क्षमता वाले वाटर एटीएम लगने हैं। इसके लिए शासन स्तर से जमीन मिल गई है।
विज्ञापन


रेल ओवरब्रिज पर लगेंगी 10 सोलर लाइटें
वर्तमान में देश में एनटीपीसी की कुल स्थापित क्षमता 52,191 मेगावाट हो गई है। एनटीपीसी को वर्ल्ड क्लास इंडियन महारत्न पीएसई आफ द इयर अवार्ड मिल चुका है। सोलर एनर्जी आधारित उपकरणों को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी आसपास के क्षेत्र में 114 सोलर लाइटें लगवा रहा है। इनमें से 10 सोलर लाइटें दिबियापुर स्थित रेल ओवरब्रिज पर लगाईं जा रहीं हैं।

एनटीपीसी औरैया अपनी सीएसआर नीति के तहत क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन की दिशा में कई काम करा रही है। एजीएम पीके अनिल कुमार, एजीएम जगदीश गुप्ता, सीएमओ एनटीपीसी डॉ. वाईबी सिंह, एजीएम सौरभ शर्मा, एजीएम एसके भार्गव, मुख्य प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता, श्याम सिंह, आरबी सिंह, प्रवीण सिंह सेंगर, संजय बलयान, एसएन मंडल, एके भाटिया, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें