फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अधूरी सड़क पर गड्ढे, लोग परेशान

Mon, 19 May 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
पुरवा भरामल- देवराय की अधूरी सड़क। - फोटो : पुरवा भरामल- देवराय की अधूरी सड़क।
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। पुरवा भरामल-देवराय तक अधूरी सड़क गड्ढे हो गए हैं, इसे लेकर लोग परेशान हैं। करीब नौ किमी. लंबे संपर्क मार्ग के निर्माण के दौरान आबादी वाले हिस्से में 450 मीटर सड़क छोड़ दी गई है। इससे लोगों को आवागमन में दुश्वारी हो रही है।
विज्ञापन

लोगों ने सड़क निर्माण की मांग की है। करीब 15 माह पहले 50 लाख के बजट से नौ किलोमीटर सड़क बनवाई गई थी। इसमें रुरुगंज व रुरुकला में आबादी वाले भाग को छोड़ दिया गया था।
बताया गया था कि दोनों जगहों पर सीसी रोड व दोनों तरफ नालियों का एस्टीमेट बनाकर भेजा गया, लेकिन अब एस्टीमेट स्वीकृत नहीं हुआ। ऐसे में करीब 450 मीटर अधूरे मार्ग पर राहगीरों व छात्र-छात्राओं को आवागमन में दुश्वारी हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण शिवमंगल सिंह राजपूत ने बताया कि रुरुगंज तिराहे पर करीब 200 मीटर की सीसी रोड खराब है। कई बार नेताओं व उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। रुरुकला निवासी कुलदीप यादव ने बताया कि 15 माह बीतने के बाद भी अधिकारियों ने सुध नहीं ली। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है।
पीडब्ल्यूडी के जेई आकिल कुरैशी ने बताया कि टेंडर प्रकिया पूरी हो गई है। इसी सप्ताह काम शुरू करा दिया जाएगा। सीसी रोड के दोनों तरफ नालियों के निर्माण पर 40 लाख की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें