फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हुई इंस्पेक्टर की मौत की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गले के इलाज के दौरान चार दिन पहले फफूंद थाना इंस्पेक्टर की हुई मौत के बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर डॉक्टरों ने मृतक इंस्पेक्टर के शरीर के कई अंगों को जांच के लिए सुरक्षित किया है। उधर, इंस्पेक्टर की मौत के बाद एसपी की ओर से तीन सदस्यीय टीम का गठन कर आपरेशन के दौरान रहीं खामियों की जांच कराई जाएगी। इसके उपरांत ही मौत के कारणों को सही तरीके से स्पष्ट किया जा सकेगा।
विज्ञापन

दिबियापुर में 26 अप्रैल को निजी अस्पताल में तत्कालीन फफूंद थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव राठौर का ऑपरेशन कराया गया। अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया था। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर की मौत के मामले में पोस्टमार्टम के उपरांत औरैया एसपी को मिली रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं आया है। इस संबंध में एसपी सुनीति ने बताया कि कारण स्पष्ट न होने की वजह से डॉक्टरों ने उनके शरीर के कई अलग-अलग अंगों को सुरक्षित कर लिया है। इनको जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। ऑपरेशन के दौरान स्थितियों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें