फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई मौत के कारणों की पुष्टि, विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। खेत की रखवाली करने गए किसान की बुधवार की रात मौत हो गई थी। गुरुवार की सुबह खेत में शव पाया गया था। पुलिस व ग्रामीणों ने किसी जानवर के हमले की आशंका जताई थी। इधर किसान के परिजनों से भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की और घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव सारंगपुर निवासी किसान विमलेश कुमार (50) चंद्रभान हर रोज की तरह खेत में खड़ी मूंग की फसल की रखवाली करने के लिए बुधवार की रात गया था। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने उसे खेत में उसका शव देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शुक्रवार को थाना प्रभारी अशोक उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। जिस कारण विसरा सुरक्षित किया गया है।
उधर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी गुरुवार को किसान के घर पहुंचे और किसान के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान किसान नेताओं ने पीड़ित परिवार काे हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए सरकार से मुआवजा दिलाए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें