फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कब्जा हटा नहीं मगर शिकायत कर दी निस्तारित

Thu, 24 Jul 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। पुरानी सब्जी मंडी की भूमि पर कब्जे की शिकायत लेखपाल ने निस्तारित कर दी जबकि वहां पर कब्जा अभी भी बरकरार है। मामले में शिकायतकर्ता भाजपा नेता ने इसे फर्जी निस्तारण बताया। साथ ही उसने मामले में सीएम से शिकायत करने को कहा।
विज्ञापन

भूमि संख्या 408 व 409 पर लंबे समय से कुछ प्रभावशाली लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है। इसकी पूर्व में भी कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई न होने पर पुरानी सब्जी मंडी की जमीन पर अवैध कब्जा किए हैं। भाजपा नेता आदेश कुमार शुक्ला ने पुरानी कंचौसी सब्जी मंडी में बेशकीमती भूमि संख्या 408 व 409 पर अवैध कब्जों को डीएम को शिकायती पत्र दिया था।
बाद में इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर ऑनलाइन की गई थी। 17 जुलाई को शिकायतकर्ता की गैर मौजूदगी में ढिकियापुर के लेखपाल ने शिकायत निस्तारित कर दी। भाजपा नेता ने राजस्व कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया और इसे फर्जी निस्तारण बताया। उधर, लेखपाल राजशेखर ने बताया कि उक्त भूमि आबादी की है। इसलिए कब्जा मुक्त करवाना संभव नहीं है। शिकायत कर्ता द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें