बेला (औरैया)। शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब लाभार्थी वंचित हैं। बारिश में पन्नी का सहारा लेकर उन्हें दिन गुजारने पड़ रहे हैं। गांव तिरको में ऐसे परिवारों की संख्या चार है।
बिधूना विकास खंड क्षेत्र के गांव तिरको निवासी शिवशंकर, सरला देवी, मीरा देवी, गंगा देवी कच्चे मकान में परिवार के साथ गुजारा कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व हुई बारिश से मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार पन्नी डालकर गुजारा कर रहा है। आरोप है कि कई बार अधिकारियों व ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन आवास नहीं मुहैया कराया गया। बीडीओ सौरभ श्रीवास्तव का कहना है कि महामारी में आवास योजना बंद चल रही है। जैसे ही योजना शुरू होगी, प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिया जाएगा।