अजीतमल। आरएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रबंधक शिव महेश दुबे ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया । प्रतियोगिता तीन भागों में आयोजित की गई। सीनियर वर्ग में जूनियर वर्ग व प्राथमिक वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पूनम, द्वितीय स्थान झलक, तृतीय स्थान पलक ने प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में मानसी प्रथम, परिधि व आसमी द्वितीय और खुशी व अनन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्राथमिक वर्ग में लक्ष्मी प्रथम, आराध्या द्वितीय व जानवी व रागनी तृतीय स्थान पर रहीं। प्रबंधक शिव महेश दुबे ने विजय प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय में मंजू मेम, अनुपम,चंचल, आरती, शिवा, आभ्या, जसवंत, आयुष, दीपक आदि ने योगदान दिया।