फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंदी और पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस आठ दिसंबर को बाजार बंद कराएगी। रविवार को बैठक कर कांग्रेसियों ने बाजार बंदी सफल बनाने और पंचायत चुनाव जीत की रणनीति बनाई। कांग्रेसियों ने कहा कि बात न बनी तो वह प्रदर्शन को उग्र रुप देंगे।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने बताया कि प्रदेश व केंद्र की सरकारें किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहीं हैं। पार्टी के राष्ट्रीय व प्रांतीय नेताओं के आवाहन पर आठ दिसंबर को कांग्रेसी किसानों के साथ सड़क पर आकर प्रदर्शन करेंगे। आठ दिसंबर को होने वाले बाजार बंद को पूरी तरह सफल बनाएंगे। साथ ही जिले की जनता, व्यापारियों से अपील करेंगे कि वह किसानों के हित में अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखें और किसानों का साथ दें।
इसके साथ ही पंचायत चुनाव जीत को लेकर भी कांग्रेसियों ने रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष ने सभी पार्टी पदाधिकारियों को क्षेत्र व बूथ के हिसाब से जिम्मेदारियां सौंपी और कहा कि कांग्रेसी हर मतदाता से संपर्क करे। पंचायत चुनाव में कांग्रेसियों की जीत से पार्टी मजबूत होकर सामने आएगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पंचायत चुनाव में पार्टी प्रधान, बीडीसी पदों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें