औरैया। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत भाजपा की बैठक गांव ककोर में आयोजित की गई। पंचायत चुनाव के लिए रूपरेखा बनाकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं गईं।
बैठक में भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवं दिबियापुर प्रभारी गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि जिन वोटों को बढ़ाया है, उनकी प्राप्ति लेकर मंडल अध्यक्ष को जरूर जमा कर दें। संचालन कौशल राजपूत और अध्यक्षता जगमोहन सिंह ने किया।
इस मौके पर चंद्रकांती दुबे, ललिता दिबाकर, रामबाबू भदौरिया, श्रद्धा मनु चौहान, गीता त्रिपाठी, सर्वेश भदौरिया, आशीष दुबे, रामू पांडेय, सौरभ राजपूत, माधव राजपूत, कमलेश राजपूत, अनीता आदि मौजूद रहे।