फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी अपनाएं, चीन के उत्पाद का करें विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दीपावली पर स्वदेशी उत्पाद अपनाकर चीन के उत्पादों का विरोध करें। इस संकल्प के साथ बुधवार को एक विचित्र पहल सेवा समिति की जूनियर शाखा अनमोल के बैनरतले युवाओं ने चीन की निर्मित बिजली की झालरों की होली जलाई। बाद में जुलूस निकालकर लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

संस्था के सदस्यों ने बुधवार की शाम चार बजे परिहार टोला स्थित सब्जी मंडी में चीन के उत्पाद की होलिका जलाई। अनमोल शाखा के अध्यक्ष गोपाल ने कहा कि भारत में स्वदेशी उद्यमियों व व्यापार को बढ़ावा न मिल पाने के कारण भारतीय व्यापारिक व्यवस्था में कमजोरी के साथ युवाओं में रोजगार का संकट निरंतर बढ़ता जा रहा है।
केंद्र सरकार को स्थान, बिजली, कच्चा माल कम कीमत में उपलब्ध कराकर देश के उद्यमियों की हौसला अफजाई करनी चाहिए। इस मौके पर रामचंद्र सोनी, अभिषेक गोयल, अजय वर्मा, शिवम गुप्ता, अंकुर यादव, अर्पित गुप्ता, अंशु पोरवाल, सागर गुप्ता व बाबाजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें