फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्सिडी वाला सिलिंडर दिलाने के बहाने ठगे 16 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। दो ठग बख्ताबरपुर और बरके पुर्वा गांव की 10 महिलाओं से सब्सिडी के सिलिंडर दिलाने के बहाने 16500 रुपये ठग ले गए। पीड़ित महिलाओं ने मामले की शिकायत दिबियापुर थाने में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाने पहुंचीं बख्ताबरपुर की कमला, वर्षा, सरिता, रामजानकी, सीमा, बरके पुर्वा गांव की सुमन, शाहना बेगम, मंजू देवी, मिथलेश कुमारी, सुमन, सोनी आदि ने आरोप लगाया कि बुधवार सुबह बाइक सवार दो युवक गांव आए थे। दोनों ने बताया कि 1650 रुपये देने पर सिलिंडर मिलेगा। इनमें से 400 रुपये कट जाएंगे। शेष 1250 रुपये सब्सिडी के रूप में उनके बैंक खातों में पहुंच जाएगा। इस पर गांव की कई महिलाएं सिलिंडर लेने को राजी हो गईं। कुछ महिलाओं ने दोनों को गांव में ही रुपये दे दिए, जबकि कुछ महिलाओं ने सिलिंडर मिलने पर ही रुपये देने की बात कही।
आरोप लगाया कि दोनों युवक एक टेंपो लेकर गांव पहुंचा। सभी महिलाओं को टेंपो में बैठाया और सिलिंडर दिलवाने के लिए दिबियापुर की ओर आया। बताया कि रास्ते में सभी 10 महिलाओं को गुमराह करके उनसे बकाया के रुपये ले लिए। एनटीपीसी के पास दोनों युवक बाइक से रफूचक्कर हो गए। बाद में आरोपियों के मोबाइल स्विच आफ जाने लगे हैं। मालूम हो कि 21 सितंबर को भी पड़ोस के गांव ढकउअन पुर्वा की कई महिलाओं को ठगों ने इसी प्रकार से सब्सिडी वाला सिलिंडर दिलाने के बहाने ठग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें