फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से पहली राज्यसभा सदस्य बनीं गीता शाक्य

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले से पहली राज्यसभा सदस्य का तमगा गीता शाक्य को मिल गया। सोमवार को उनके निर्विरोध निर्वाचित होते ही उन्हें प्रमाणपत्र दे दिया गया। अभी तक जिले से कोई राज्यसभा नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

औरैया जनपद की अजीब स्थिति है। यहां से अभी तक कोई लोकसभा व राज्यसभा नहीं पहुंच पाया था। यहां का संसदीय क्षेत्र दो भाग में बंटा हुआ है। कभी यमुना पट्टी की बीहड़ के तौर पर जाना जाने वाला औरैया अभी भी विकास से कोसों दूर है। लोगों का मानना है कि स्थानीय सांसद न होने के चलते इस ओर कोई ध्यान नहीं देता है। अब गीता शाक्य से लोगों को उम्मीद जगी है, कि उनके उच्च सदन में जाने से क्षेत्र का विकास होगा।
औरैया में तीन विधानसभा बिधूना, दिबियापुर और औरैया हैं। पूरा जिला भी दो संसदीय क्षेत्रों में बंटा हुआ है। एक तरफ इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया औरैया विधानसभा क्षेत्र तो कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक के हिस्से में दिबियापुर और सदर विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा आता है।
विज्ञापन

बिधूना बनी कर्मभूमि
बिधूना विधानसभा क्षेत्र के हमीरपुर गांव में गीता शाक्य का जन्म हुआ। इनका विवाह इटावा के रमपुरा सुहिया में मुकुट सिंह से हुआ। इनकी कर्मभूमि बिधूना है।
सोमवार को लखनऊ में राज्यसभा सदस्य होने का प्रमाण पत्र गीता शाक्य को निर्वाचन अधिकारी ने सौंपा। इसकी खबर जिले में आते ही भाजपाइयों में उत्साह देखने को मिला। उत्साहित भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। सदर ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, पीयूष चतुर्वेदी, मनीष भारती, मनोज वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला, कौशलेंद्र सिंह, शीलू कुशवाहा, लल्ला शर्मा, अमित पांडेय, अंकित तिवारी आदि भाजपाइयों ने लखनऊ पहुंचकर राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने बताया कि नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य पांच नवंबर को पहली बार जिले में आएंगी। उनके आगमन पर जिले की सीमा और कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं उनका स्वागत करेंगे। इधर, मंडी समिति, बनारसीदास होमगंज में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक पाठक, नामित सभासद सोनू सोनी, जिला उपाध्यक्ष अमरचंद्र राठौर, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा आदि ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें