फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने निकाली पद यात्रा, पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के हिरासत में लिए जाने और जन समस्याओं को लेकर जिले के कांग्रेसियों ने ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पद यात्रा निकाली। पुलिस ने सख्ती से उन्हें रोका।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के बैनरतले जिले के सभी ब्लाकों से कार्यकर्ता सदर ब्लाक में एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने कहा कि यह प्रदर्शन प्रदेश सरकार की तानाशाही रवैये के साथ ही जन विरोधी नीतियों के खिलाफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाथरस की पीड़िता के घर जा रहे पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं को पुलिस द्वारा रोकने का काम किया। सरकार की गलत नीतियां पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने से रोक रहीं हैं। प्रशासन भी सरकार के इशारे पर काम कर रहा है।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत ब्लाक से शहीद पार्क तक पद यात्रा शुरू। इधर ब्लाक परिसर में जैसे-जैसे कांग्रेसियों की संख्या बढ़ती जा रही थी। वैसे-वैसे ब्लाक गेट पर पुलिस कर्मियों की संख्या भी बढ़ती दिखी। कांग्रेसी नारे लगाते हुए ब्लाक परिसर से बाहर निकले तो इसकी जानकारी पुलिस कर्मियों ने कोतवाली प्रभारी व अन्य अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी ब्लाक गेट पर पहुंचे और वहां कांग्रेसियों को आगे बढने से रोका। इस बीच दोनों के बीच काफी धक्का-मुक्की भी हुई। कोतवाल के समझाने के बाद कांग्रेसियों ने पद यात्रा को विराम दिया और वापस ब्लाक परिसर में पहुंचे। इस मौके पर ओमकार अग्निहोत्री, शेखर मिश्रा, सिपाही लाल निषाद, कृष्ण गोयल, शैलेंद्र प्रजापति, अनिल सेंगर, रामकिशन गुप्ता, एकता चौधरी, रिंकू दुबे, इनामिल हुक, राजीव सेंगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें