औरैया। सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में शहर के शहीद पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर मौन व्रत रखकर सरकार का विरोध जताया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांधी के देश में गोडसे का कानून थोपने की कोशिश की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित अनशन में जिलेभर से भारी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। सभी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो घंटे तक मौन प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष राजवीर यादव ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज कायम है। महिलाओं की आबरू बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। वह दरिंदगी का शिकार हो रही हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि ऐसी दुर्दांत घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के बजाए सरकार लीपापोती कर रही है। सपा इसकी भत्र्सना करती है। उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक उन्माद, जातिवाद व वैमन्षयता फैलाकर समाज को विभाजित करना चाहती है।
मौन प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक इंद्रपाल सिंह पाल, जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, ओम प्रकाश ओझा, अब्दुल सत्तार, धर्मेद्र सिंह कुशवाह, अनुज यादव, राजा तिवारी, मुकेश कोरी, अजय पाल जाटव, ओके चौधरी, छैया त्रिपाठी, सर्वेश कुमारी, मधु पांडे, विजय दुबे लल्ले, अजय तिवारी, शोभित यादव, शलभ त्रिपाठी, अशोक गुप्ता, संदीप यादव, अर्पित अवस्थी, अमित यादव आदि मौजूद रहे।