फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय इंसाफ आर्मी ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भारतीय इंसाफ आर्मी ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के विरोध में शुक्रवार को तहसील परिसर में धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की। बाद में पांच सूत्री मांगों को ज्ञापन नायाब तहसीलदार पवन कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

तहसील परिसर में प्रदर्शन में राष्ट्रीय प्रवक्ता मो. आमीन मंसूरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान अध्यादेश लगाकर कुठाराघात किया है। कोविड-19 के चलते शिक्षित युवा रोजगार से वंचित हैं। स्कूल संचालक छात्रों से जबरन फीस वसूली कर रहे हैं। इसी तरह बिजली के वसूली की जा रही है। जिससे आम जनता बुरी तरह परेशान हैं।
हाथरस की बेटी के साथ दरिंदगी से साबित हो रहा है कि प्रदेश में कानफून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। इसका भारतीय इंसाफ पार्टी विरोध करती है। प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायाब तहसीलदार पवन कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में किसान बिल वापस लिए जाने, छात्रों की फीस तथा बिजली का बिल सरकार द्वारा जमा किए जाने, धार्मिक आधार पर हज यात्रियों पर लगाया गया टैक्स वापस लिए जाने, हाथरस कांड के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ.शरीफ खां, हरि कृ ष्ण त्रिपाठी, रवि कश्यप, निर्मला सेंगर, प्रताप नारायन दोहरे, मो.चमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें