फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता व्यापारी को ढूंढ रही एसडीआरएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बुधवार की रात से लापता शहर के मोहल्ला सैनिक कालोनी निवासी भूसा व्यापारी विवेकानंद का शुक्रवार को तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। हालांकि शुक्रवार को कानपुर से आई एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) यमुना नदी में व्यापारी की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात से लापता भूसा व्यापारी विवेकानंद पुत्र श्याम सुंदर की यमुना नदी में तलाश का सिलसिला तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा।
एसडीआरएफ की टीम स्टीमर से खोजबीन में लगी है। उन्होंने नदी में कांटे डालकर भी खोजने का प्रयास किया, लेकिन लगभग 10 किलोमीटर तक यमुना में खोजने के बाद भी कोई परिणाम हाथ नहीं आया। उधर, पशु चारा व्यापारी का पता न चलने पर परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने सुबह यमुना नदी पहुंचकर मौजूद देवकली चौकी इंचार्ज एसआई प्रवेंद्र कुमार से अब तक की प्रगति के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें