औरैया। भाजपा के इटावा लोकसभा सीट से सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया का जन्मदिन सोमवार को भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया। केक काटने के बाद मिठाई बांटी और सांसद को फोन पर बधाई दी।
शहर के सुभाष चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने 11 किलो का केक काटा और राहगीरों को 56 किलो मिठाई बांटी। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक पाठक, जिलामंत्री मनीष भारती कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, लल्ला शर्मा, भूपेश अग्रवाल, दिलीप मिश्रा, भूरे चौबे, इंद्रपाल, आशीष चौबे, दीपक, अजय गुप्ता, अंकुर त्रिपाठी, आनंद विश्नोई, सूरज गुप्ता, निखिल गुप्ता व अजय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कौशल राजपूत, धीरेंद्र गौर, जिला मिडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा, जगमोहन सिंह, सौरभ राजपूत, अवधेश शुक्ला, सौरभ पाठक, प्रदीप मिश्रा, शिवपाल सिंह, अनुराग मिश्रा, आशीष दुबे कार्यालय प्रभारी सुधीर शुक्ला मौजूद रहे। उधर, सदर ब्लाक प्रमुख कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष अमरचंद्र राठौर, श्यामू अवस्थी, सुनील बाल्मीकि, राहुल गुप्ता, राहुल सेंगर, सुनील प्रजापति, अंशुल चतुर्वेदी, अजय वर्मा, टीटू यादव, रविंद्र चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।