औरैया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत शुक्रवार को समाजसेवी युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 50 शय्या जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया।
राष्ट्रीय शंकर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यम गहोई के नेतृत्व में युवाओं ने 50 शय्या जिला अस्पताल में फल बांटे। इस दौरान किशन पाल, मुलायम पाल, अभिषेक, जय गुप्ता, कुश अवस्थी, गोलू अवस्थी, अनुराग लक्षकार आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। भाजपा के रामजी दिवाकर ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर विकलांगों को उपकरण भी दिए गए।
इस मौके पर ओम नारायन चतुर्वेदी, जितेंद्र कोरी, आदित्य चतुर्वेदी, कृष्णचंद्र साबरन, राकेश तिवारी, रवि चतुर्वेदी, ओमकार कठेरिया, अनीता गौतम, नारायण कुमार, राजेंद्र दोहरे, चंदन दिवाकर, प्रतिभा कठेरिया, संगीता वर्मा, सौरभ पाठक व कमलेश दिवाकर आदि मौजूद रहे।