फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया/सहायल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर भाजपाइयों ने सेवा सप्ताह के तहत बुधवार को जिले में 70 स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया। दोपहर बाद शहर स्थित 50 शय्या अस्पताल में झाड़ू लगाई। इसके बाद चिकित्सकों के आवास और पार्क में सफाई अभियान चलाया। भाजपा सहायल मंडल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित कई स्थानों पर भाजपाइयों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने कहा कि सेवा सप्ताह के दौरान गरीबों की हर संभव मदद की जा रही है। विधायक सदर रमेश दिवाकर ने कहा कि प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए पार्टी सेवा सप्ताह मना रही है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सदर सौरभ भूषण शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक पाठक, अमरचंद्र राठौर, भुवन प्रकाश गुप्ता, रामजी दिवाकर, ओमनारायन चतुर्वेदी, विशाल शुक्ला, श्यामू शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा, सभासद राहुल गुप्ता, आदित्य चतुर्वेदी, मोनू सेंगर, सुनील बाल्मीकि, सुनील प्रजापति, राहुल सेंगर, रजत दीक्षित, मीरा गुप्ता, सीमा कुशवाहा, सोनम नायक, गीतांजलि गुप्ता व मुहर सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, भाजपा सहायल मंडल ने सहायल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित कई स्थानों पर भाजपाइयों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। भाजपा सहायल मंडल अध्यक्ष राजेश राजपूत, मंडल महामंत्री सोनू मिश्रा व पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेश तिवारी अस्पताल के फार्मासिस्ट प्रवेश त्रिवेदी की मौजूदगी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई अभियान चलाया गया। मंडल महामंत्री सोनू मिश्रा ने बताया कि बस स्टैंड, थाना रोड, अस्पताल परिसर आदि स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विजय शंकर, गुमान कुशवाह, दुर्गेश सिंह, वीरेंद्र बाथम, जाहर सिंह गौतम, अनिल मिश्रा, राहुल, लल्ला, अजय पांडेय, जागेंद्र शुक्ला, संकुल तिवारी व बंटे गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें