फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के बारे में भाजपा नेताओं ने दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी फफूंद के मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्रा ने ऊंचाटीला कायस्थान में पार्टी पदाधिकारियों के साथ जनसंपर्क कर लोगों को संशोधित कानून की जानकारी दी।
विज्ञापन

गुरुवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्रा ने लोगों को सीएए के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पड़ोसी देश पाकिस्तान, बंाग्लादेश, अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक अर्थात हिन्दू, सिख, ईसाई जो लगातार धार्मिक भेदभाव के कारण प्रताड़ित हो रहे हैं।
सरकार ने इस कानून के तहत उनको नागरिकता देने का नियम बनाया है। इस कानून से भारत में रहने वाले किसी भी भारतीय की नागरिकता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह नागरिकता देने वाला कानून है, किसी की नागरिकता लेने वाला नहीं। इस कानून के लिए सरकार को भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री चंद्रकांती मिश्रा, नागेश पाठक, संतोष कुशवाहा, विष्णु दत्त शुक्ला, कमलेश कुशवाहा, पूनम शुक्ला व बृजेंद्र शुक्ला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें