औरैया। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को जनेश्वर मिश्र की 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं न मिनी लोहिया के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला और सच्चा युग पुरुष बताया।
बैठक में जिलाध्यक्ष राजवीर यादव ने कहा कि बलिया जिले के रहने वाले जनेश्वर मिश्र शुरू से ही क्रांतिकारी विचारों वाले व्यक्ति थे। बचपन से ही समाज के अंदर जनप्रतिनिधि वाला स्वभाव बनने लगा था, जो कॉलेज पहुंचकर परवान चढ़ गया। पढ़ाई के बाद वह बलिया से इलाहाबाद आ गए और वहां से छात्र राजनीति में कूद पड़े और आंदोलनों का हिस्सा बनने लगे थे।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार ने कहा कि 1967 के लोकसभा चुनाव के दौरान वह आंदोलनों के जरिए इतना लोकप्रिय हो गए कि पुलिस ने उन्हें जेल में बंद कर दिया था। सपा के वरिष्ठ नेता अवधेश भदौरिया व युवा सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने भी उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर ओम प्रकाश ओझा, मुंशीलाल, सोनू यादव, टीटू यादव, पंकज तोमर, अनुज यादव, अमित यादव, सर्वेश कुमारी, शिवम तोमर, टिंकू शर्मा, सुशील कुमार, वारिस सिद्दीकी, आदेश कुमार, आछेलाल पाल, कमलेश कुमारी, अजय तिवारी, सुधीर, अहिवरन सिंह, दयाशंकर, राजपाल सिंह यादव, रामसनेही पाल, तेहराज सिंह, विपिन गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।