फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग नेताओं को पगड़ी और शाल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो 15 एयूआरपी 26 - केक काटकर पूर्व सांसद के जन्मदिवस मनाते सपाई - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
सहार (औरैया)। ब्लॉक सहार की ग्राम पंचायत जड़कड़ू में बुधवार को पूर्व सांसद डिंपल यादव का 42वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। सपा जिलाध्यक्ष ने राजवीर यादव ने पार्टी के बुजुर्ग नेताओं को पगड़ी पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बाद में केक काटकर पूर्व सांसद की लंबी उम्र की कामना की गई।
विज्ञापन

सपा के जिला अध्यक्ष राजवीर यादव के संयोजकत्व में जन्मदिवस कार्यक्रम मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीताराम शाक्य रहे व अध्यक्षता रामसनेही पाल ने की। इस दौरान बिधूना व दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के बुजुर्ग नेताओं को पगड़ी पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के दो सैकड़ा से अधिक असहायों, गरीबों महिलाओं को कंबल वितरित किए गए।
सपा जिलाध्यक्ष राजवीर यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह राजावत, अवधेश भदौरिया, धर्मेंद्र यादव, छुन्ना सिंह जादौन, अनवर यादव, महेश कठेरिया, शिव सिंह पाल, दयाशंकर सक्सेना, धर्मेंद्र सिंह, बांकेलाल दोहरे, श्यामू सिंह राजावत, सुखबीर यादव व कृपाल भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें