फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर्व पर समाज सेवियों ने कंबल बांटे

विज्ञापन
फोटो 15 एयूआरपी 06-रुरुगंज में समाजसेवी डॉ सुभाष चन्द्र गुप्ता,समाजसेविका,रश्मि गुप्ता गरीबो को कम? - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना/ अटसू/रुरुगंज/अयाना (औरैया)। जनपद के विभिन्न स्थानों पर मकर संक्राति पर्व के अवसर पर कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल बांटा गया।
विज्ञापन

बिधूना में बुधवार को अछल्दा रोड स्थित द्वारिका प्रसाद बालकराम महाविद्यालय प्रबंधक विश्वेश्वर दयाल तिवारी ने कालेज परिसर में कालेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व अन्य गरीबों को कंबल वितरण किए। इस मौके सीमा सिंह, नीरज दुबे, गौरव दुबे, राजीव शाक्य, अनुरूद्व तिवारी, योगेश तिवारी, अनिल कुमार, मनोज शर्मा, हर्ष राजपूत, रामनिवास, कपिल दुबे, आदेश पाठक आदि मौजूद रहे।
अटसू में मोहल्ला श्रीनगर के सभासद नीतिका सक्सेना ने तीन दर्जन लोगों को कंबल बांटकर गरीबों की मदद के लिए आगे आई। इस मौके पर सभासद पति नन्दू सक्सेना, जितेंद्र कुमार, आलोक अवस्थी, बन्टू, श्वेता, रामसखी के साथ मोहल्ले के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

रुरुगज में बुधवार को समाजसेवी डॉ. सुभाषचन्द्र गुप्ता ने जरूरतमंदों, गरीबों, असहायों को कंबल वितरित किया। कंबल वितरण में समाज सेविका,रश्मि गुप्ता, पूनम गुप्ता अलका पाल, पवन गुप्ता, प्रसपा के लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, अवधेश कुमार यादव, मलखान सिंह यादव, सुनील गुप्ता, कुंअर सिंह यादव, बंटू दुबे, ओमप्रकाश पोरवाल आदि मौजूद रहे। अयाना में क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरी चौहान व पति शैलेंद्र चौहान ने अपने आवास पर गरीबों को कंबल वितरण किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें