फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में भितरघात करने वालों को चिंह्ति किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को भाजपा मंडल महामंत्री अरविंद उर्फ सोनू मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को और मजबूत करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

साथ ही सर्वसम्मति से तय किया गया कि संगठन के मंडल अध्यक्षों के चुनाव में भितरघात करने वाले पार्टी के लोगों को चिंह्ति कर उनके निष्कासन की कार्रवाई कराई जाएगी। इसके अलावा नगर के सर्वांगीण विकास की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।
बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राजेश राजपूत का माल्यार्पण कर स्वागत किया। क्षेत्रीय मंत्री अन्नू श्रीवास्तव का मंडल के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। बैठक में संगठन के मंडल अध्यक्षों के चुनाव में भितरघात का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन

इस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भितरघातियों को चिंह्ति कर उनके निष्कासन की कार्रवाई कराई जाएगी। इस संबंध में पार्टी के बड़े नेताओं को भी अवगत कराया जा चुका है।
बैठक में जिला मंत्री विकास गौर के अलावा सुरेश तिवारी, अजय शुक्ला, कृष्ण कुमार अग्निहोत्री, विजय शंकर, बबलू तिवारी, गिरजाशंकर अवस्थी, ओमी पांडेय व अजय कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें