फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का शानदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया/अजीतमल/मुरादगंज। वर्ष 2018 में बेहतर कार्य करने के लिए प्रदेश में जिला पंचायत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मान पाकर लौटे जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह का गुरुवार को जिले भर में उनके समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट व पगड़ी पहनाकर फूलमालाओं से लाद कर स्वागत किया।
विज्ञापन

जिले की अनंतराम स्थित सीमा पर टोल टैक्स पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह का भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य, नगर अध्यक्ष श्यामू अवस्थी व युवा जिलाध्यक्ष विवेक पाठक के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान दिनेश मिश्रा, भुवन प्रकाश गुप्ता, आदित्य चतुर्वेदी, सोनू सिंह सेंगर, पिंटू सेंगर, अनुज राठौर, मोंटी राजावत, अमित कुशवाह आदि मौजूद रहे। स्वागत के दौरान औरैया, अजीतमल, बिधूना, फफूंद, एरवाकटरा, सहार, बेला व दिबियापुर के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
अजीतमल में पूर्व राज्यमंत्री भोला सिंह, रमेश गुप्ता, अधिकारी चौहान, रवि सेंगर, राज कुमार सोनी, मोनू राजावत, मोनू सेंगर, कल्लू गुप्ता, मनीष गुप्ता, पिंटू गुप्ता, अभिनव ने स्वागत किया। इसी तरह मुरादगंज में व्यापारी गुड्डू सेंगर व कल्लू चौहान के नेतृत्व में पगड़ी व चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। मिहौली पन्हर में राजू दोहरे और रौतियापुर में दिनेश सिंह चौहान की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। उधर, मंडी समिति में गल्ला आढ़ती जमाली सिंह, बॉबी अवस्थी, जशोदा नंदन, रामेश राजपूत, छोटे गुप्ता, छोटू सेंगर, विश्वदीपक राजावत ने स्वागत किया। देव होटल पर भूपेंद्र सिंह कुशवाह तथा विनायक होटल पर अंकित सिंह कुशवाह के नेतृत्व में चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें