दिबियापुर पुलिस ने सोमवार को तीन शातिर बाइक चोरों
को गिरफ्तार किया है। गैंग का सरगना मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस
ने आरोपियों के पास से चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं। एसपी ने पुलिस
टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार दिया है।
कैंप कार्यालय में प्रेस
कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि सोमवार को दिबियापुर
थानाध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह फोर्स के साथ गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिली
कि बाइक चोर इलाके में घूम रहे हैं। उन्होंने वाहनों की चेकिंग शुरू कर
दी।
थानाध्यक्ष ने सहायल रोड पर ग्राम उमरी के सामने तीन शातिर चोराें
को दो मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोर की निशानदेही पर
पुलिस ने उसके घर से तीन और बाइकें बरामद कीं। पकड़े गए चोरों ने अपना नाम
आदित्य कुमार पुत्र बलराम सिंह, सुधीर कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी
कंचौसी और सुरेंद्र सिंह पुत्र अतर सिंह राजपूत बताया निवासी किशनपुर
दिबियापुर बताया।
योगेंद्र उर्फ गिंदा पुत्र रमेश बाबू मौके से भागने में कामयाब रहा।
एसपी
मनोज तिवारी ने बताया कि योगेंद्र उर्फ गिंदा गैंग का लीडर है। वह बाहर से
बाइकें चुराता है। इसके बाद उक्त चोर बाइकों को आसपास के इलाकों में
बेंचते हैं।
पूछताछ में आरोपियाें ने बताया कि गैंग का लीडर
योगेंद्र उर्फ गिंदा बाइकें चुराकर दिबियापुर लाता था। यहां से आदित्य,
सुधीर और सुरेंद्र कुमार नंबर प्लेट बदलकर बाइक आसपास के क्षेत्र में बेंच
देते थे।