फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारे के साथ वार्षिकोत्सव का समापन

Mon, 04 May 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मलीन बाबा परमहंस बगिया में 16वें महा वार्षिकोत्सव के समापन पर सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रविवार की रात को कथा वाचक एवं श्रीराम कथा वाचक को आयोजक मंडल ने भावपूर्ण विदाई दी थी।
विज्ञापन


दिबियापुर में ब्रह्मलीन बाबा परमहंस बगिया में 24 अप्रैल को विशाल धर्मानुष्ठान का शुभारंभ हुआ था। वृंदावन धाम से पधारे भरत शरण महाराज ने श्रीराम कथा एवं छोटे ठाकुर महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा रस की वर्षा की। रविवार की रात कथा का विश्राम हो गया।

बाबा परमहंस गुरु सेवा दल के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने संतों को भावपूर्ण विदाई दी। सोमवार को साधु भोज, कन्या भोज के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका। आयोजकों के अनुसार मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर की प्रमुख सड़कों पर भ्रमण करेगी।
विज्ञापन


प्रमुख रूप से उमाकांत सर्राफ, श्यामबाबू पोरवाल, अंशू तिवारी, राकेश भारतीय, देवेंद्र सर्राफ, संजीव पोरवाल, जीके घोष. कन्हैया पोरवाल, विकास गुप्ता, शेखर गुप्ता ने व्यवस्थाएं संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें