फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः दोहरे हत्याकांड में पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर मोहल्ला में छह दिन पहले हुई अधिवक्ता मंजुल दुबे और उनकी चचेरी बहन सुधा की हत्या के दौरान पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के आरोपी शिवम अवस्थी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार चल रहे शिवम पर एसपी ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित कर रखा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नरायनपुर मोहल्ला में पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में 15 मार्च को हुए विवाद में अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी चचेरी बहन सुधा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान मंजुल के बड़े भाई संजय व उधर से दवा लेकर घर वापस लौट रहे अधिवक्ता अजीत कुशवाहा गोली लगने से घायल हो गए थे। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस टीम पर आरोपी पक्ष ने जानलेवा हमला भी किया था।
इस मामले में तत्कालीन चौकी प्रभारी नीरज त्रिपाठी ने 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज और फोटोग्राफ्स देखे, हमलावरों में मोहल्ला विधिचंद्र निवासी उमेश अवस्थी के बेटे शिवम नजरआया। घटना के बाद शिवम फरार चल रहा था। पुलिस ने शिवम की तलाश में जुटी थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

एसपी ने शिवम पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। शनिवार को पुलिस ने शिवम अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी पुलिस ने शिवम की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी शिवम की रविवार तक गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बता दें कि दोहरे हत्याकांड के मामले में अधिवक्ता मंजुल के चचेरे भाई आशीष ने आठ लोगों को नामजद कराते हुए 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें नौ लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिशें दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें