थाने में रजिस्टर चेक कर थानाध्यक्ष से जानकारी लेते एसपी रामकिशोर।
- फोटो : अमर उजाला
भीषण सर्दी में एसपी रामकिशोर ने सोमवार की रात फफूंद थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी के थाने पहुंचते ही माहौल गरमा गया। सभी ने तुरंत वर्दी, टोपी दुरुस्त की। निरीक्षण में अभिलेखों के बेहतर रखरखाव पर एसपी ने एसओ डीपी सिंह की पीठ थपथपाई। उन्होंने सघन चेकिंग और अपराधियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक राम किशोर सोमवार की रात करीब आठ बजे फफूंद थाने में पहुंच गए। एसपी की गाड़ी पहुंचते ही थाने में हड़कंप मच गया। एसपी ने थाना परिसर में बने नव निर्मित आरक्षी भवनों का निरीक्षण किया। बंदीगृह, मालखाना, असलहा के रखरखाव की व्यवस्था देखी। एसपी ने थानाध्यक्ष से साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने रखने के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि शाम को चौराहे व तिराहे पर चेकिंग लगाई जाए, इससे कि वांछित और अन्य अपराधियों को पकड़ा जा सके। सड़क पर ओवर लोड वाहन नजर आएं तो उन्हें सीज किया जाए। एसपी ने थानाध्यक्ष से अपराधियों और बवाल करने वालों को चिन्हित करने के निर्देश दिए।