फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गाय को ले जाते दो चोरों को पुलिस ने जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। नगर के नेहरू नगर से 15 दिनों में दो अलग-अलग जगह गायें चोरी करने के मामले पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने दो चोरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोमवार को गायें ले जाते पकड़े दोनों चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार अग्निहोत्री की गाय सोमवार को चोरी हो गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने गाय चोरों बैसुंधरा के सुमित कुमार एवं गांव लहोखर के दीपक कुमार को मय गाय के पकड़ लिया था। उन्होंने दोनों गाय चोरों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। इधर, अरविंद कुमार अग्निहोत्री की तहरीर पर पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 18 मार्च को नेहरू नगर निवासी श्याम कुमार की भी गाय चोरी हुई थी। गाय चोर पकड़े जाने की सूचना पर पहुंचे श्याम कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 18 मार्च को उनकी गाय चोरी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में सुमित और दीपक उनकी गाय ले जाते दिखे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि दोनों गाय चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें