लोगों को उनके मोबाइल लौटाए। संवाद
औरैया। पुलिस ने रविवार को 111 लोगों को उनके खोए मोबाइल फोन वापस कराए। इसकी कीमत 17 लाख रुपये है। पुलिस ने कई स्मार्टफोन भी बरामद किए हैं। मोबाइल फोन मिलते ही सभी ने पुलिस को धन्यवाद दिया।
डीआईजी हरीश चंदर ने पुलिस ऑफिस में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले 111 लोगों के फोन पिछले दिनों गुम हो गए थे, जिसके बाद सर्विलांस प्रभारी समित चौधरी और स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप कुमार को इनको बरामद करने के लिए लगाया गया।
एसपी अभिषेक भारती ने कहा कि अगर किसी का मोबाइल फोन खो जाए तो संचार साथी एप पर तुरंत सूचना दें। साथ ही ट्रैकिंग के लिए इसे प्ले-स्टोर से तुरंत डाउनलोड करें। इसके अलावा सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल खोने की शिकायत दर्ज कराएं। (संवाद)