फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डीआईजी ने खींचा आधुनिक पुलिस कार्यालयों का खाका

Sun, 29 Mar 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-19-दिबियापुर थाने में निरीक्षण करते डीआईजी हरीश चंदर व मौजूद पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
औरैया। जिले की पुलिसिंग अब पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी होने जा रही है। वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे डीआईजी हरीश चंदर ने जिले के पुलिस कार्यालयों को आधुनिक तकनीक से लैस करने का खाका खींचा है।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि फाइलों के रखरखाव और ऑफिस के कामकाज को सुगम बनाने के लिए क्यूआर आधारित प्रणाली लागू की जाए। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस दौर में पुलिस को क्यूआर कोड बेस्ड सिस्टम और पूर्ण डिजिटलाइजेशन की ओर तेजी से बढ़ना होगा। इससे न केवल दस्तावेजों का प्रबंधन आसान होगा, बल्कि किसी भी शिकायत या फाइल की स्थिति को एक क्लिक पर ट्रैक किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया जिले में सात बड़े गैंगस्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। साइबर अपराध में संलिप्त गैंग के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने वाला औरैया यूपी का पहला जिला बना है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता के दौरान डीआईजी ने बताया कि प्रदेश में हो रही भर्ती से जिले को भी बड़ी काफी फोर्स मिलेगी। हर थाने में लगभग 25 से 30 नए जवानों की तैनाती होगी। उन्होंने एसपी अभिषेक भारती को निर्देश दिए कि नए आने वाले जवानों के लिए आवास और उनके प्रशिक्षण की कार्ययोजना अभी से तैयार कर ली जाए, ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

दिबियापुर में मिशन शक्ति केंद्र का किया लोकार्पण
कानपुर परिक्षेत्र के डीआईजी हरीश चंदर ने रविवार को दिबियापुर थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर में मिशन शक्ति केंद्र और भोजनालय कक्ष का लोकार्पण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने शस्त्रागार, अभिलेख कक्ष और बैरक की व्यवस्थाएं जांचीं। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान प्लॉट विवाद और अदालती रिपोर्ट से जुड़े मामलों पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें