फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ऑटो में छूटा बैग पुलिस ने तीन दिन बाद महिला को लौटाया

Sat, 19 Sep 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
महिला को बैग वापस करती पुलिस। स्रोत:पुलिस
विज्ञापन
अजीतमल। इटावा से बाबरपुर आते समय ऑटो में छूटा एक महिला का बैग तीन दिन बाद पुलिस टीम ने तलाश कर उसे सुरक्षित वापस सौंप दिया। सामान सहित बैग सुरक्षित पाकर महिला के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। उन्होंने पुलिस टीम और ऑटो चालक की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर निवासी ईशा पुत्री कोमल सिंह बृहस्पतिवार को इटावा से ऑटो में बाबरपुर अपने घर आई थीं। जल्दबाजी में ऑटो से उतरते समय उनका बैग वाहन में ही छूट गया। घर पहुंचने के बाद उन्हें बैग गायब होने का एहसास हुआ, लेकिन तब तक ऑटो निकल चुका था। उधर, करमगंज (इटावा) निवासी ऑटो चालक गौरव ईमानदारी का परिचय दिया।

बाबरपुर तिराहे पर मौजूद महिला सशक्तिकरण पुलिस टीम को उन्होंने एक यात्री का बैग छूट जाने की सूचना दी। पुलिस ने बैग को अपने कब्जे में ले लिया और छानबीन शुरू की। शुक्रवार को जानकारी मिलने पर ईशा अजीतमल कोतवाली पहुंचीं। ऑटो चालक गौरव की मौजूदगी में पुलिस टीम ने पूरा सामान ईशा के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें