फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अपराधी से रेस लगवाने को सजी खाकी

Thu, 09 Jul 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अब अपराधियों से रेस लगवाने के लिए खाकी तैयार हो गई है। बुधवार को जिले में शासन से मिले 21 आधुनिक उपकरणों से लैस वाहनों को पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। थानाध्यक्षों ने वाहन मिलने के बाद शहर में फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन



 
एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि पुलिस को हाईटेक बनाने एवं अपराधियों पर शिंकजा कसे जाने  के लिए शासन से औरैया जिले को 21 नए वाहनों की खेप भेजी गई हैं। यह वाहन आधुनिक उपकरणों से लैस हैं। इनमें तीन बोलेरो कार हैं तथा18 जीपें हैं। बताया कि महिला थानाध्यक्ष समेत 11 थाना प्रभारियों को नए वाहन उपलब्ध करा दिए गए हैं।


नए वाहनों के मिलने से अब पुलिस को अपराधियों को पकड़ने में आसानी होगी। इसके अलावा जनपद के सभी थानों में दो-दो वाहन हो जाएंगे। अगर थानाध्यक्ष दविश के लिए गैर जनपद जाता है तो शहर में गश्त करने के लिए एक वाहन हमेशा थानों में उपलब्ध करेगा।
विज्ञापन




बताया कि इन वाहनों की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिन्हें कहीं भी दौड़ाया जा सकता है। अपराधियों के हाईटेक होने के साथ-साथ जिले की पुलिस भी हाईटेक हो चुकी है। हरी झंडी दिखाए जाने से पूर्व पुलिस लाइन में नए वाहनों का पूजन किया गया।

 
रात को होगी पेट्रोलिंग - औरैया।  नए वाहनों के आ जाने से अब रात के समय हाइवे पर चार वाहन पेट्रोलिंग  करेंगे। रात 8 से लेकर सुबह 8 बजे तक हाइवे पर एक दरोगा व चार सिपाही  पेट्रोलिंग करबश् नजर आएंगे। शहर के मुख्य हाइवे रोड  को चिहिन्त कर लिया गया  है, वहीं पेट्रोलिंग पुलिस का प्वाइंट होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें