फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत निस्तारित न होने पर एलडीएम को नोटिस

Wed, 08 Jul 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय तहसील दिवस पर जिलाधिकारी ने पिछले तहसील दिवस की शिकायत का निस्तारण न किए जाने पर एलडीएम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



इस दौरान 270 फरियादियों ने डीएम को शिकायती पत्र दिए, जिसमें से 24 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं लोहिया आवास के 89 लोगों को द्वितीय किस्त के चेक वितरित किए गए।


 
सदर तहसील भवन में तहसील दिवस पर डीएम माला श्रीवास्तव ने कहा कि तहसील दिवस में आए फरियादियों की शिकायतों को समय सीमा में निस्तारण कराया जाए।


कहा कि इस तहसील दिवस में जितनी भी शिकायतें निस्तारित होने से रह गई हैं। आगामी तहसील दिवस तक निस्तारित होनी चाहिए। डीएम ने अधिकारियों से वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण के फोटोग्राफ को एनआईसी में अपलोड कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 
एसपी मनोज तिवारी ने पुलिस महकमे से जुड़े अधिकारियों को तहसील दिवस की शिकायतों पर सक्रियता से ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। कहा कि निर्धारित समय सीमा में निस्तारण न किए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान प्रार्थना पत्र का पंजीकरण कराने को आने वालों की लंबी लाइन लगी रही।

 
इस मौके पर सीडीओ सत्येंद्र नाथ चौधरी, सीएमओ डा.एनकेएस यादव, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, पीडी जीपी गौतम, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप वर्मा, तहसीलदार रामनयन, नायब तहसीलदार शमशेर सिंह सहित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 
लोहिया आवास के लाभार्थियों को डीएम ने बांटी चेकें- औरैया। तहसील दिवस के समापन पर डीएम माला श्रीवास्तव ने शासन से 89 लोहिया आवास लाभार्थियों के लिए जारी द्वितीय किस्त के चेक वितरित किए।
विज्ञापन



इस मौके पर ग्राम जौंरा की पार्वती, जयश्री, भगवान देवी, रानी देवी, शकुंतला, ममता देवी, ग्राम बरवटपुर की रामकुंवर, गुलाब देवी, ग्राम कखावतू की पिंकी, कुसुमा देवी, रामबिटोली, गुड्डन बेगम ने द्वितीय किस्त की चेक प्राप्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें