फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शराब, जहर व दोस्ती के इर्दगिर्द पुलिस की जांच

Thu, 14 Aug 2025 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। दो दोस्तों की मौत के मामले में गांव में तमाम तरह की चर्चाएं रहीं लेकिन पुलिस की जांच थ्योरी शराब, जहर और दोस्ती के इर्दगिर्द घूम रही हैं। हालांकि इस बीच दोनों दोस्तों के ऑनलाइन गेमिंग का शौकीन होने की बात भी सामने आई है। ऐसे में पुलिस इन बिंदुओं को आधार बनाते हुए घटना की गुत्थी सुलझाने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पसईपुर केशमपुर में घर से लापता हुए दो दोस्तों के शव मिलने सनसनी फैली है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच के साथ ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मौके से मिली शराब (बीयर), कोल्डिंक व जहर की गुत्थी पुलिस सुलझाने में जुटी रही। दोनों के मोबाइल फोन भी पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में लिए।
घटना के पीछे फौरी तौर पर हकीकत जानने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों से दोनों की गतिविधियों को भी परखा। इस यारी में शराब से लेकर ऑनलाइन गेमिंग तक की बात सामने आई। चर्चा तो यहां तक रही कि दोनों युवकों का प्रेम प्रसंग भी चल रहा था लेकिन इस बात को किसी ने खुलकर नहीं कहा। परिजन इसे इन्कार करते रहे।
विज्ञापन

वहीं, दोनों का अक्सर अकेले में बैठक करना भी तमाम सवाल खड़े कर रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मौके से मिले साक्ष्यों का अध्ययन होगा। मोबाइल को भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। दोनों ने ये कदम क्यों उठाया। इससे जल्द पर्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें