वरमाला के बाद प्रेमिका की मांग भरता प्रेमी।
- फोटो : amar ujala
परिजनों के शादी के लिए राजी न होने पर प्रेमिका ने यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस के सहयोग से प्रेमिका, प्रेमी को लेकर कोतवाली पहुंच गई। जहां पर परिजन भी आ गए। पुलिस ने परिजनों को राजी किया। इसके बाद कोतवाली में प्रेमी-प्रेमिका की शादी का दी गई। सोमवार को 100 नंबर पर बाबरपुर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी पूनम दोहरे पुत्री उमाशंकर ने प्रेमी से मिलने में बाधक परिवारीजनों के खिलाफ सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उससे प्रेमी को लेकर कोतवाली आने की बात कही।
कुछ ही देर में पूनम अपने पटेल नगर बाबरपुर निवासी आनंदराव पुत्र रामलखन के साथ कोतवाली अजीतमल पहुंच गई। पुलिस ने युवक व युवती की बात सुनी। मामला प्रेम प्रसंग का देखकर दोनों के परिजनों को कोतवाली बुलवाया। प्रेमी युगल शादी करने की बात पर अडिग थे। मामला सजातीय व योग्य देख रिश्तेदार व कोतवाली पुलिस ने दोनों के परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफ ी प्रयास के बाद दोनों पक्ष प्रेमी युगल की शादी कराने को राजी हो गए। इसके बाद कोतवाली में युवक-युवती ने एक-दूसरे को माला पहनाई।
युवक ने युवती के मांग भरा। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठी किया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनोें युवक युवती बालिग हैं तथा शादी करना चाह रहे थे। दोनों पक्षों के परिजनों व रिश्तेदारों की आपसी रजामंदी के बाद लिखित रूप से दोनों ने एक साथ रहना स्वीकार किया है।