फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर सरिया से प्रहार करने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली की निझाई चौकी इंचार्ज की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोविड अधिनियम व जुआ एक्ट के तहत आठ लोगों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली में दर्ज कराते हुए चौकी इंचार्ज ब्रजेश भार्गव ने बताया कि 14 मई की शाम लगभग सवा छह बजे वह सिपाहियों के साथ गश्त पर थे। वह मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा से गुजर रहे थे। वहीं पर कुछ लोग जुआ खेलते दिखाई दिए। पुलिस ने घेरकर आरोपी अनिल कुमार निवासी मोहल्ला बनारसीदास, कमल सिंह निवासी पढीन दरवाजा, राजपाल निवासी ब्लाक के पीछे मोहल्ला सत्तेश्वर, विजय कुमार निवासी मोहल्ला तिलक नगर, विशाल कुमार निवासी मोहल्ला बनारसीदास, महेंद्र सिंह तथा सुधीर सिंह व विनीत सिंह भदौरिया निवासी मोहल्ला बनारसीदास को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में निजी मुचलके पर सभी को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें