फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से मंदिर जा रहे युवक को रोक कर चैन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज(औरैया) कुदरकोट चौकी क्षेत्र के ग्राम गपकापुर में देर शाम को कार से मंदिर जा रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया। आरोप है कि बाइक सवारों ने शराब के लिए रुपये मांगे। रुपए न देने पर कार सवार के साथ मारपीट की और कार के शीशे तोड़कर कर सोने की चेन लूट कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कार सवार की आज ही बारात लौट कर आई थी और वह मंदिर दर्शन के लिए अकेले निकला था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात राहुल शाक्य पुत्र राम चन्द्र निवासी गपकापुर की आज बरात लौट कर आई थी। वह अपनी कार से शाम को मंदिर जा रहा था तभी बाइक सवार दो लोगों ने नहर पुल के पास उसकी कार रोक दी और उससे शराब मांगने लगे। जब राहुल ने मना किया और गाड़ी के शीशे बंद कर आगे बढ़ा।
इसी बीच बाइक सवारों ने कार का शीशा तोड़ दिया और उसके गले से चेन तोड़कर भागने लगे। राहुल के चिल्लाने पर कुछ दूर मौजूद लोगों ने एक युवक को दबोच लिया। आनन-फानन में कुदरकोट चौकी इंचार्ज को इसकी सूचना दी गई । राहुल ने पुलिस को बताया कि आज ही उसकी बारात लौटकर आई है और वह मंदिर दर्शन के लिये जा रहा था। कुदरकोट चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार से बात की तो बताया कि अभी तक मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें