फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घर से गईं दो बहनों व एक बालिका को पुलिस ने ढूंढ निकाला

Fri, 06 Mar 2026 10:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ कछपुरा से घर से निकलीं दो सगी बहनों व एक बालिका को पुलिस ने एक घंटे के भीतर सकुशल ढूंढ लिया। बाद में तीनों को उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

मऊ कछपुरा निवासी एक व्यक्ति की 11 वर्षीय पुत्री शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकल गई। उसके साथ गांव की ही 10 वर्षीय बालिका व पांच वर्षीय छोटी बहन भी चली गई। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन ने आसपास व रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद शाम करीब 4 बजे परिजन कोतवाली बिधूना पहुंचे और पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी।
बताया गया कि एक बालिका घर से करीब 1500 रुपये भी साथ लेकर आई थी। बिधूना पहुंचने के बाद उसने बाजार से कपड़े खरीदे। इसके बाद भटोली के पास से चूड़ियां, कंगन और हेयर बैंड भी खरीदे। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने पुलिस टीम गठित कर बेटियों की तलाश शुरू कराई। तलाश के दौरान पुलिस ने तीनों को एरवाकटरा क्षेत्र के उमरैन पुल के पास से ढूंढ लिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि सूचना मिलने के करीब एक घंटे के भीतर ही पुलिस ने तीनों बेटियों को सकुशल ढूंढ लिया। बाद में परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। एक बालिका अपने मामा के घर दोनों को ले जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें