फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह देर शाम तक तैनात रही पुलिस

विज्ञापन
फोटो 20एयूआरपी24- सुभाष चौराहे पर सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद एएसपी व अन्य - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। शुक्रवार को पूरा दिन शहर छावनी में तब्दील रहा। शहर के मुख्य चौराहे और प्रमुख स्थानों पर पुलिस कर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी करते दिखाई दिए। आलम यह रहा कि चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस कर्मी सुबह से शाम तक अलर्ट मुद्रा में दिखाई दिए। आला अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। इधर, शहर के सुभाष चौराहा पर भई पुलिस कर्मी तैनात रहे। यहां पहुंचकर एएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही कुछ देर तक वहां रहकर स्थिति का आकलन भी किया।
विज्ञापन

जमालशाह मोहल्ले में अधिकांश आबादी मुुस्लिमों की है, तो वहीं मस्जिद भी है। जिसको लेकर जिला प्रशासन सतर्क रहा और सूरज निकलने से पहले ही जमालशाह गेट व आस-पास पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली, जो देर शाम तक नजर आई।
वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खानपुर ओवरब्रिज के नीचे भी सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद की गई थी। महिला थाना प्रभारी संगम भदौरिया फोर्स के साथ यहां ड्यूटी करतीं दिखीं। चौराहे के आस-पास भी सिपाही तैनात नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें