औरैया। अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद आबकारी विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारी सतर्कता बरत रहे हैं। रविवार को दूसरे दिन भी एसडीएम और आबकारी निरीक्षकों ने शराब की दुकानों पर चेकिंग की। दुकानदारों से कहा कि गड़बड़ी मिली तो लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव व आबकारी निरीक्षक बीके तिवारी ने शहरी क्षेत्र में संचालित शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। आबकारी निरीक्षक बिधूना देवेंद्र सिंह ने बिधूना तहसील क्षेत्र में संचालित आबकारी की दुकानों का निरीक्षण कर जांच की। स्टॉक का रजिस्टर से मिलान किया। जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि सभी लाइसेंस धारकों को चेतावनी जारी की गई है।