फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीछे से टक्कर मारकर स्टाफ नर्स को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बेला-बिधूना मार्ग पर कार सवारों ने वार्ड ब्वाय को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बता सैफई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी पद्म सिंह बिधूना सीएचसी में वार्ड ब्वाय हैं। रविवार देरशाम वह बेला-बिधूना मार्ग पर किसी काम से पैदल जा रहे थे। रास्ते में रामलीला मैदान के निकट पीछे से कार सवारों ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से भाग निकले। घायल को सड़क पर कराहता देख मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत को गंभीर बताते हुए सैफई रेफर कर दिया है।
घायल पद्म सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले लोग उससे रंजिश मानते हैं। यह लोग उसकी हत्या करने की कई बार कोशिश कर चुके हैं। बताया कि एक सप्ताह पहले इन्हीं हमलावरों में अस्पताल में आकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे पहले भी इन्हीं हमलावरों ने टीकाकरण के दौरान उसे धमकाया था और मारपीट की थी। जिसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी जा चुकी है। इधर कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें