फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चोरी के माल समेत दो चोरों को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह चोरी के माल के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव चिकटापुर निवासी पवन कुमार के घर में मंगलवार को चोरों ने सोने व चांदी के जेवरात के साथ ही नकदी और मोबाइल फोन चोरी किया था। थाना प्रभारी जीतमल चौधरी ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उमरैन स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पुल के पास दो संदिग्धों को देख हिरासत में लिया।
तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी के जेवरात, मोबाइल फोन व नकदी बरामद की। पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम दीपक कुमार निवासी मुखड़ा सौरिख कन्नौज और दूसरे ने संजय महाणिक मूल निवासी उमदी महाराष्ट्र व हाल निवास बेबर मैनपुरी बताया। दोनों ने चिटकापुर गांव में चोरी की वारदात करने की घटना स्वीकारी। अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें