फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: चोरी के हार के साथ पुलिस ने पकड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सीओ बिधूना और रुरुगंज चौकी इंचार्ज ने छापा मारकर दो चोरों को पकड़ा है। उनके पास से पुलिस ने चोरी का एक हार बरामद किया। पकड़े गए युवकों के खिलाफ पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में हुई एक चोरी गए जेवरातों में हार इन आरोपियों से बरामद हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्राधिकारी बिधूना मुकेश प्रताप सिंह और रुरुगंज चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रसाद वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि गुरुखुंदा के पास दो युवक संदिग्ध हालात में खड़े हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख यह युवक भागने लगे।
युवकों को भागते देख पुलिस ने घेराबंदी की और उन्हें पकड़ा। बताया कि पकड़े गए युवकों की तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी का एक हार जिसकी कीमत एक लाख रुपया है, बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवकों ने अपना नाम सत्यप्रकाश पुत्र रोशन लाल नागर निवासी हंशापुर थाना तिर्वा जिला कन्नौज व विजेंद्र पुत्र नरेश नागर निवासी बरहादेवी थाना बेला बताया।
विज्ञापन

दोनों युवकों के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। कोतवाली प्रभारी रामसहाय सिंह ने बताया कि कोतवाली में एक चोरी को मुकदमा लिखा है। जिससे संबंधित चोरो को पकड़ा गया है। जिनके पास से चोरी गया हार बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें