फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी 70 पेटी अवैध शराब

Tue, 14 Jul 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा से चोरी छिपे लाई जा रही 70 पेटी अवैध शराब एरवाकटरा पुलिस ने पकड़ी है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


रविवार की देर रात थानाध्यक्ष विनोद यादव और एसआई रामनिवास रात में गश्त पर थे। रात आठ बजे बंबा पटरी रंपुरा की ओर से एक स्कार्पियो आती दिखाई दी। पुलिस को देखते ही चालक ने स्पीड बढ़ा दी।

पुलिस ने घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया तो स्कार्पियो में सवार तीन लोग कूदकर जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी कर पटना मोड़ पर गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी में हरियाणा ब्रांड की 70 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी चला रहे रवि कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी चौबिया जिला इटावा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विनोद यादव के मुताबिक पकड़े गए रवि ने बताया कि उसके साथ धर्मेंद्र पुत्र प्रेम सिंह निवासी भूटा, थाना चौबिया जिला इटावा, अनार सिंह पुत्र लायक सिंह निवासी ग्राम भेंदपुर थाना ऐरवाकटरा निवासी औरैया और रामनरेश पुत्र रामकिशन निवासी चौबिया जिला इटावा थे।
विज्ञापन


तीनों मौके का फायदा उठाकर चलती गाड़ी से कूदकर भाग निकले हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों की धर पकड़ को छापे मारे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें