फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मुठभेड़ में पुलिस ने दो और हत्यारोपी किए गिरफ्तार

Tue, 30 Sep 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो 30 एयूआरपी 23- गोली लगने से घायल आरोपी गौतम के उपचार के दौरान पूछताछ करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। गोलीकांड के आरोपियों और पुलिस के बीच मंगलवार तड़के एक बार फिर मुठभेड़ हुई। एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा जबकि दूसरे ने पुलिस के सामने हाथ खड़े करते हुए सरेंडर कर दिया। बदमाश और पुलिस के बीच यह मुठभेड़ अछल्दा के गांव तुर्कपुर के पास वाहन चेकिंग के दौरान हुई। घायल को पुलिस अस्पताल ले गई जबकि दूसरे आरोपी को थाने ले गई। मामले में एक आरोपी को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ में पकड़कर जेल भेजा था। वहीं, दूसरे आरोपी राहुल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन

अछल्दा क्षेत्र के गांव हर नारायणपुर निवासी विपिन यादव व दोस्त प्रशांत उर्फ शिवा भदौरिया पर चार दिन पहले बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया था। इसमें हिस्ट्रीशीटर विपिन घायल हो गया था जबकि शिवा मौके से भाग निकला था। घटना के प्रत्यक्षदर्शी शिवा को रास्ते से हटाने के लिए आरोपी शिवा को घर के बाहर से उठा लाए थे। घटनास्थल से 10 मीटर की दूरी पर शिवा को गोली मारते हुए मौत के घाट उतार दिया था। आरोपियों के इस दुस्साहस के बीच पुलिसिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे।
पुलिस ने दोनों घटनाओं में मुकदमे दर्ज करते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरू की थी। रविवार तड़के पुलिस ने इस गोलीकांड के मुख्य आरोपी गौतला गांव निवासी सुखानी को मुठभेड़ में धर दबोचा था। वहीं इस कड़ी में मंगलवार तड़के तीन बजे पुलिस गांव तुर्कपुर के पास संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। गांव की तरफ से आ रही बाइक को रोकने को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर बाइक सवार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की ओर तेजी से भागा। इसी बीच बाइक फिसल गई। बाइक सवार दोनों आरोपियों ने बारी-बारी पुलिस पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मार दी जबकि दूसरे आरोपी ने हाथ खड़े कर दिए। मुठभेड़ में घायल को पुलिस सीएचसी ले गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों की पहचान गांव गोतला निवासी सुखदेव व गौतम के रूप में पहचान हुई। घायल गौतम का उपचार किया गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक-एक तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद किया। एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि गौतम व सुखदेव गोलीकांड के बाद से फरार थे, जिन्हें मुठभेड़ में पकड़ा गया है। उन्हें कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेजा गया है। गौतम के खिलाफ पांच व सुखदेव पर चार मुकदमे दर्ज हैं। गोलीकांड में शामिल प्रत्येक आरोपी की धरपकड़ जारी है।

फोटो 30 एयूआरपी 23- गोली लगने से घायल आरोपी गौतम के उपचार के दौरान पूछताछ करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें